EK CUP COFFEE | BREAKUP LOVE STORY IN HINDI
दोस्तों आज की इस पोस्ट में मैं आप लोगों को एक सच्ची Breakup love story सुनाने जा रहा हूँ, उम्मीद करता हूँ कि यह स्टोरी आप लोगों को बहुत पसंद आयेगी और अगर पसंद आती है तो नीचे कमेंट में अपने विचार मुझसे साँझा करे |
शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी
Short romantic love story
Breakup Love story in Hindi
एक कप कॉफ़ी – ब्रेक्प के बाद की कहानी
यह वाक्या है 2018 का मेरा कॉलेज ख़त्म हुए करीब एक साल हो चुका था और मैं काम कि तलाश में था |
मैं अपना मोबाईल अपने हाथ में लिए काम करने के लिये कुछ सर्च कर ही रहा था कि मेरे मोबाईल का रिंगटोन बजा
मैंने देखा तो कॉल था महेश का महेश मेरे कॉलेज का दोस्त |
हम कॉलेज में 3 बेस्ट फ्रेंड थे महेश, सुरेश और मैं |
कॉल उठाकर मैंने कहा- हेल्लो महेश ने कहा और भाई पहचाना
मैंने कहा हाँ भाई तेरे को कैसे भूल सकता हूँ |
महेश ने कहा-यार तू तो हम लोग को भूल ही गया है ना मैसेज करता है न ही कॉल
मैंने कहा नहीं यार ऐसी कोई बात नहीं है आज भी याद हो तुम दोनों बस कोई काम नहीं है ना उसी का टेंशन है |
उसने कहा बस इतनी सी बात तू हमारे पास आ जा यहाँ कोई न कोई काम खोज देंगे तेरे लिए और इसी बहाने हम तीनो मिल भी लेंगे
मैंने कहा ठीक है |
मैंने पूछा कब आना है?
तो उसने कहा कल आ जा शाम को 5 बजे |
मैंने कहा ठीक है और कॉल कट कर दिया |
अगले दिन सुबह मैंने उसको कॉल किया कि यार कहाँ आना है? तूने पता तो बताया ही नहीं
तो उसने कहा नागपुर गोकुल-वृन्दावन होटल में आ जाना
मैंने कहा ठीक है और कॉल कट करके जाने की तैयारी करने लगा |
मैंने 10 बजे की बस पकड़ी और नागपुर के लिये निकल गया ठीक 4.30 बजे मैं नागपुर बस स्टैंड पहुंचा फिर ऑटो लेकर गोकुल-वृन्दावन होटल के लिये चल पड़ा |
ठीक 4 बजकर 55 मिनट पर मैं उस होटल के पास पंहुचा |
और फिर ऑटो वाले को पैसे देकर होटल के अन्दर चला गया |
अन्दर जाने के बाद मैंने वहाँ के एक वेटर को बुलाया और उनसे अपने दोस्तों के बारे में पूछने लगा
तो उसने मुझसे मेरा नाम पूछा
मैंने उसे बताया रोहन (मेरा नाम) तो उसने कहा सर आप लोग का टेबल पहले से बुक है |
फिर उसने मुझे उस टेबल तक लेकर गया और मुझसे पूछा कि सर क्या आप कुछ लेंगे?
तो मैंने उस से कहा कि अभी नहीं पहले मेरे फ्रेंड्स आ जाये उसके बाद और मैं अपने फ्रेंड्स का इंतजार करने लगा |
5 बजकर 10 मिनट तक जब वो लोग नहीं आये तो मैंने सोचा एक बार फ़ोन कर लेता हूँ फिर मन में आया कि आते ही होंगे कुछ देर और इंतजार कर लेता हूँ |
देखते ही देखते 5 बजकर 20 मिनट हो गया और उनका अभी तक कोई अता पता नहीं था कि कहाँ हैं?
फिर मैंने अपने जेब से अपना फ़ोन निकला और उनको कॉल करने लगा लेकिन उनका फ़ोन लग ही नहीं रहा था ना महेश का और ना ही सुरेश का दोनों का नंबर आउट ऑफ़ नेटवर्क आ रहा था |
फिर मुझे लगा शायद आ ही रहे होंगे रास्ते में ट्रैफिक में फस गये होंगे थोड़ी देर और इंतजार कर लेता हूँ |
करीब 5 बजकर 30 मिनट के लगभग महेश का कॉल आया मैंने रिसीव किया
तो उसने मुझसे कहा कि सॉरी यार अचानक से सुरेश कि माँ का तबियत खराब हो गया और जल्दी – जल्दी में हमलोग यहाँ आ गये और तुझे कुछ बता भी नहीं पाये |
मैंने कहा कोई बात नहीं और सुरेश की माँ के तबियत के बारे में पूछने लगा
तो उसने बताया कि वो अभी ठीक है |
मैंने कहा ठीक है आंटी जी का ध्यान रखो हम लोग फिर कभी मिल लेंगे उसने कहा ठीक है |
मैंने कॉल कट कर दिया |
कॉलेज की एक्स गर्लफ्रेंड से मुलाक़ात
अब मुझे भूख भी लग रही थी तो मैंने वेटर को बुलाया और एक कप कॉफ़ी आर्डर किया और अपना फ़ोन चलाने लगा
इतने में पीछे से आवाज आई
राहुल (मेरा नाम) तुम यहाँ
मैंने पीछे मुड़कर देखा अरे नेहा तुम यहाँ (नेहा कॉलेज की मेरी एक्स गर्लफ्रेंड)
मैंने उससे कहा- आओ न बैठो
उसने मुझसे पूछा- राहुल तुम यहाँ कैसे और कब आये?
मैंने उसे बताया कि मैं यहाँ अपने दोस्तों से मिलने आया था
पर दोस्त की माँ कि तबियत खराब हो जाने के कारण वो लोग नहीं आ पाये ।
मैंने उसने पूछा तुम यहाँ कैसे?
तो उसने बताया कि वो भी यहाँ अपने दोस्तों से मिलने आई थी और उसके भी फ्रेंड्स अभी तक नहीं आये हैं
इतने में वेटर ने मेरा कॉफ़ी लेकर आया और मैंने एक कप और कॉफ़ी आर्डर कर दी |
कुछ देर शांत रहने के बाद मैंने उस से पूछा कि कैसी हो?
मैं जानता था कि वो खुश है और देख कर भी काफी खुश लग रही थी |
उसका जवाब पहले से जान ने के बादजुद भी मैं खुद को नार्मल रखने के लिये जानबूझ कर ऐसा सवाल पूछ रहा था |
उसने धीमे आवाज में कहा ठीक हूँ |
वो ज्यादातर शांत थी पहली बार मैं उसे इतना शांत देख रहा था और सोच रहा था कि दिन भर बातें करने वाली लड़की आज इतनी शांत कैसे है ?
और इतने में उसकी कॉफ़ी ख़त्म हुई उसने मुझसे पूछा तुम अपनी कॉफ़ी क्यों नहीं पीते
मैंने कहा मेरा मन नहीं है |
पिछले एक साल से हमारी बात नही हुई थी
इस से पहले कि मैं उस से पूछता कि क्या हम दोबारा फिर से बात कर सकते है?
उसके फ्रेंड्स आ गये और उसे आवाज लगाये नेहा
उसने मुझसे कहा मैं चलती हूँ
मैंने हाँ में सिर हिलाया
उसने मुझे सॉरी कहा
मैंने कहा- कोई बात नहीं और फिर वो जाने लगी
जब हम साथ थे तो अक्सर वो जब भी मेरे से मिलने के बाद जाती थी तो पीछे मुड़कर जरुर देखती थी पर इस बार उसने मुड़कर नहीं देखा वो बहुत खुश थी उसे खुश देखकर अपने चेहरे में हलकी सी स्माइल लेकर वहाँ से बाहर निकला और वापस आ गया |
उस दिन के बाद हम वापस कभी नहीं मिले....!!!
आपके विचार . . .
दोस्तों आपको यह love story कैसी लगी...? निचे
कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरुर बताये... यदि अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों
और गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप, इन्सटाग्राम, मैसेन्जर पर शेयर
कीजिये और अगर आप और भी इसी तरह की love stories, breakup stories, sad stories, motivational
stories, पढना चाहते हैं तो आप हमें फॉलो कर सकते हैं | और सबसे जरुरी बात अगर आप
पहली बार bhuviwrites पर आये हैं तो आप हमसे email के माध्यम से जुड़ सकते हैं
|
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box